ऋषिकेश, ब्यूरो। राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। निबंध में सोनी गुप्ता, वाद विवाद में प्रज्ञा गिरी, पोस्टर में आंचल गुप्ता और मॉडलिंग में मानसी यादव प्रथम रहीं।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर और मॉडलिंग में छात्र–छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। निबंध प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता ने प्रथम, खुशबू त्रिपाठी ने द्वितीय, श्रीकांत चंद कुमाई ने तृतीय, वाद विवाद में प्रज्ञा गिरी ने प्रथम, अमनदीप सती ने द्वितीय, पूर्वा शुक्ला ने तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल गुप्ता ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, पूर्वा शुक्ला ने तृतीय, मॉडलिंग में मानसी यादव ने प्रथम, सत्यम शर्मा ने द्वितीय व नवनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर श्रीदेव सुमन विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस रावत ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रो. गुलशन ढिंगरा, प्रो. राकेश कुमार, डा. अहमद परवेज, डा. डीएम त्रिपाठी, डा. इंदु तिवारी, डा. स्मिता बडोला, डा. दीपा शर्मा, डा. प्रीति खंडूरी, डा. धीरेंद्र कुमार, डा. सुनीति कुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।